fbpx
ख़बरेंराज्य/जिलालखनऊ

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव कोरोना पाजिटिव, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि माननीय नेता जी का स्वास्थ्य स्थिर है।


मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना को बुधवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पूर्व सीएम अखिलेश यादव खुद नेताजी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच में वह कोरोना पाजिटिव मिले। डाक्टरों के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ ही चल रहा है। उन्हें कई दफा अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उनके साथ भर्ती कराई गईं उनकी पत्नी साधना की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इसके साथ ही उनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है। बुधवार को रात साढ़े नौ बजे नेताजी सहित सभी को मेदांता में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!