चंदौलीदेश भक्ति

चंदौली : युद्धाभ्यास में जा रहे सैनिकों का भाजपाइयों व रिटायर्ड फौजियों ने किया स्वागत, जज्बे को सराहा, लगे वंदे मातरम के नारे

चंदौली। युद्धाभ्यास में जा रहे सैनिकों का भाजपा कार्यकर्ताओं व रिटायर्ड फौजियों ने मुख्यालय पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। सैनिकों के जज्बे को सराहा। वंदे मातरम के जोरदार नारे के साथ सैनिकों को आगे के लिए रवाना किया गया।

भाजपा नेता डा. केएन पांडेय ने कहा कि देश के वीर सपूत जान की परवाह किए बगैर सीमा की सुरक्षा करते हैं। देश की रक्षा में न जाने कितने सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों के जज्बे और देश भक्ति की जितनी सराहना की जाए, कम है। भाजपाइयों ने सैनिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सैनिकों का कारवां आगे के लिए रवाना हुआ। सेवानिवृत्त सैनिक दयाशंकर यादव, विनोद उपाध्याय, भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, कैलाश तिवारी, राजेश द्विवेदी, जैनेंद्र राम आदि रहे।

welcome to soldiers

Back to top button
error: Content is protected !!