ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पांच माह पहले किशोरी से हुआ था गैंगरेप, पेट निकला तो परिजनों को हुई जानकारी, मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के एक गांव में कूड़ा फेंकने गई किशोरी के साथ पांच माह पूर्व चार लोगों ने दुष्कर्म किया। किशोरी को कमरे में ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी भोर में घर से कूड़ा फेंकने गई थी। वहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। तीनों उसे एक कमरे में ले गए, जहां चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर पांच माह बाद जब पेट निकला तो परिजनों ने पूछा। इस पर किशोरी ने आपबीती बताई। यह सुनकर परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

परिजन किशोरी को लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपियों राही पटेल, दिनेश पटेल. विकास विश्वकर्मा और एक अज्ञात को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Back to top button