
चंदौली। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने चंदौली के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। धरहरा निवासी अधिवक्ता और युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय ‘कवि’ को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा तेनुअट निवासी अखिल पांडेय को चंदौली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वाराणसी के लहुराबीर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल प्रसाद पांडेय की उपस्थिति में शैलेंद्र पांडेय का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अनुराग पांडेय ‘छोटू’ ने अखिल पांडेय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष एवं चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
वहीं, अखिल पांडेय ने कहा कि जल्द ही जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों के साथ खड़े रहने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प जताया।
दोनों की नियुक्ति पर अधिवक्ताओं, युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में डॉ. के.एन. पांडेय, संजय पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, अरुण द्विवेदी, अजीत पाठक, आनंद तिवारी, त्रिलोक चौबे सहित अनेक लोग शामिल रहे।

