ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

चंदौली। चकिया राजपथ रेंज के पर्वतपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान अरविंद पटेल को सूचना दी। प्रधान ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद दरोगा सुरेंद्र राव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई 3.3 फीट और वजन करीब 12 किलोग्राम बताया गया है। वन विभाग के अनुसार इस मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंद्रप्रभा बांध में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

Back to top button