fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व मंत्री नारद राय की मौजूदगी में गरजे पूर्व विधायक मनोज, कर दिया आंदोलन का ऐलान

चंदौली। आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को सूबे के पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने धानापुर ब्लाक के दीयां गांव में लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री नारद राय ने जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा नहीं पूर्व विधायक ने किसानों के मुद्दे पर 24 अगस्त से आंदोलन की ऐलान कर दिया।
नारद राय ने कहा कि फसलें पानी के बिना सूख रही है। नहरों में पानी नहीं है। ट्यूबवेल भी जवाब दे गए हैं। अब तक के इतिहास में ऐसा सूखा कभी नहीं पड़ा। ऐसी विषम परिस्थिति में भी यूपी के मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता नहीं है। यह सरकार किसानों व आम आदमी की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। आज देश व प्रदेश के जो हालात है उसमें भाजपा को वोट देने वाले भी दुखी हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि सरकार की नीतियों उन्हें भी आघात पहुंचा रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ तेजी से बढ़ते अपराध ने आम आदमी की जीना मुश्किल कर रखा है। कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे हिन्दुस्तान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

धानापुर शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करते पूर्व मंत्री

सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि दीयां हमेशा से ही उनकी राजनीतिक कर्मभूमि रहा है। बारिश नहीं होने के कारण फसल पानी बिना रही है बावजूद इसके भाजपा के सांसद व विधायक सत्ता की सुख भोग रहे हैं। उनके द्वारा किसान हितों की अनदेखी की जा रही हैं। ऐसे राजनेताओं के लिए सपा का यह अभियान एक चेतावनी है। कहा कि यदि किसानों को प्रति बीघा 10 हजार रुपये फसल का मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ 24 अगस्त से आंदोलन शुरू कर देगी। भाजपा के नेताओं व जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंका जाएगा। उनका रास्ता रोककर किसान अपना हक मांगने का काम करेंगे। इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर, रामजन्म यादव, प्रशांत यादव पिन्टू, गुरुप्रकाश यादव, पवन यादव, अजित यादव, सुरेश यादव, गार्गी सिंह पटेल, बृजेश गोड, पुट्ठी खान, जगमेंद्र यादव, बाला सिंह, नरेन्द्र यादव मुन्ना, इबरार खान, परवेज खान, जानकी देवी, सुबाष यादव, गणेश गुप्ता, अजहर, सीताराम प्रजापति, रमेश यादव बबलू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता इकलाख खान व संचालन आतिफ खान ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!