क्राइमचंदौली

बैरक में मृत मिले चंदौली में तैनात दारोगा विजय बहादुर सिंह, महकमे में शोक की लहर 

चंदौली। सदर कोतवाली में तैनात 55 वर्षीय उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह का बुधवार सुबह बैरक में निधन हो गया। वह मूल रूप से आजमगढ़ के देवगांव क्षेत्र के उपेंदा गांव के रहने वाले थे। सिपाही के पद से पुलिस सेवा शुरू करने के बाद पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने थे।

बताया गया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद विजय बहादुर सिंह बैरक में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जांच करने पर वह मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक तौर पर नींद में हृदय गति रुकने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। विजय बहादुर सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। दारोगा के निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

Back to top button
error: Content is protected !!