fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पुलिस पर बरसे पूर्व सपा सांसद लगाए गंभीर आरोप


चंदौली। जिले में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व सांसद रामकिशुन काफी खिन्न हैं। उनका कहना है कि चंदौली जनपद में अपराध और अपराधी दोनों बढ़ रहे हैं। इसे रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। कुछ दिन पहले चतुर्भुज गांव के युवक का शव कुएं में मिला। गुरुवार को एक युवक का शव दफनाए हुए मिला। धूरीकोट के एक नौजवान की गोलीमाकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले एक किसान की गांव के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद में जान चली गई। बौरी गांव का एक किसान जो अपने खेत में पानी चढ़ाने के लिए गया था वह अपने खेत में मृत पाया गया था उपरोक्त सभी घटनाओं का अभी तक ठीक ढंग से पर्दाफाश ना होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। पुलिस अपराध रोकने की बजाय बालू गिट्टी की लदी गाड़ियों को पास कराने में लगी है। माफिया गुंडों के दबाव में काम कर रही है अपराध करने वालों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली ठीक करने की आवश्यकता है जनता में बढ़ते आक्रोश को दबाने का काम पुलिस-प्रशासन लाठी डंडे से करने का काम कर रहा है। जबकि अपराधियों को और संरक्षण देने वालों को महिमामंडित करने का काम भी पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा कर वाहवाही लूटने का काम हो रहा है हालत यही रहे तो पुलिस प्रशासन पर से जनता का विश्वास उठ जाएगा। आज चंदौली में कानून व्यवस्था चिंता का विषय बनती जा रही है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!