fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

भाजपा नेता का गंभीर आरोप, सपाइयों की वजह से अब तक बचे हैं मुंशी के हत्यारे

 

चंदौली। युवा नेता मुंशी सोनकर की हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों और सपाइयों ने आंदोलन कर पुलिस और व्यवस्था को आईना दिखाया। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और सकलडीहा विधानसभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी इस घटनाक्रम को अलग नजरिए से देखते हैं। मुंशी सोनकर की मौत से सूर्यमुनी तिवारी भी बेहद आहत हैं। भाजपा नेता शुक्रवार को देर रात तक मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर डंटे रहे। आरोप लगाते हुए कहा कि सपाइयों का काम था वोट की राजनीति करना और वे राजनीति साधकर चले गए। पोस्टमार्टम हाउस पर तब कोई नजर नहीं आया जब परिवार के लोगों को सहानुभूति की सर्वाधिक आवश्यकता थी।

जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने सपा नेताओं पर सीधा आरोप लगाया कि उन्हीं की वजह से ही मुंशी सोनकर के हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। घटना के बाद थाने पर धरना देकर और रोडजाम कर पुलिस को डायवर्ट कर दिया। पुलिस अपना काम नहीं कर सकी और पूरा ध्यान आंदोलन पर लगा दिया। आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा है कि सपा नेताओं ने हत्यारों को बचाने के लिए ही ऐसा किया है। कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!