fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

नोकझोंक हंगामे के बीच सकलडीहा डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न, ऋषि कुमार बने अध्यक्ष, राहुल महामंत्री

चंदौली। सकलडीहा डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव शनिवार को नोकझोंक और हंगामे के बीच संपन्न हो गया। गहमागहमी के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कालेज प्रबंधन की ओर से 2176 छात्रों को परिचय पत्र जारी किया गया था। 983 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 41 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। कुल आठ बूथ बनाए गए थे। दो बजे तक मतदाना चला। इसके बाद मतणना शुरू कराई गई। अध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार ने बाजी मारी जबकि राहुल कुमार महामंत्री चुने गए। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के एक गुट ने फर्जी परिचय पत्र जारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर कालेज के बाहर धरना दे दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को हटाया।

जानिए किसे मिले कितने वोट
सकलडीहा डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार को कुल 372 मत प्राप्त हुए जबकि सौरव यादव को 335 वोट मिले। इस तरह 37 मतों के नजदीकी अंतर से ऋषि कुमार ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। अन्य उम्मीदवारों में रूपेश कुमार सिंह को 162 मत, आलोक चौरसिया को 112 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार यादव ने 318 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार गुप्ता को 40 मतो से पराजित किया। अजय कुमार गुप्ता को 278 मत मिले। इसके अलावा शिवा कुमार को 214 और कृष्ण कुमार रस्तोगी को 160 मत मिले। महामंत्री पद पर राहुल कुमार राजभर ने 578 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञान प्रकाश मौर्या को 303 मतों से पराजित किया। ज्ञान प्रकाश मौर्या को 275 मत मिले। महामंत्री पद के तीसरे उम्मीदवार राहुल गुप्ता को 116 मत प्राप्त हुए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशी आमने सामने रहे। जिसमें शुभम जायसवाल 528 वोट प्राप्त कर श्वेत कुमार प्रियदर्शी को 128 मतों से पराजित किया। पुस्तकॉलय मंत्री पद पर आलोक कुमार ने 438 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश गुप्ता को 76 मतों से पराजित किया। शिक्षा संकाय पद पर विश्वजीत कुमार निर्विरोध चुने गए।

फर्जी पहचान पत्र जारी करने का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा
विद्यालय प्रशासन के ऊपर लगा फर्जी आई कार्ड जारी करने का आरोप मतगणना के दौरान ही छात्रों के एक गुट ने फर्जी आई कार्ड जारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन गेट पर समर्थकों के साथ धरना दे दिया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को भगाया। छात्र नेता मुकेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालय हमेशा फर्जी आई कार्ड जारी करता रहा है। एबीवीपी के संयोजक कुंदन सिंह ने भी विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस विद्यालय में कर्मचारी जातिगत भावना से फर्जी परिचय पत्र जारी करते हैं। फर्जी परिचय पत्र को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। बहरहाल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया। छात्र संघ चुनाव को लेकर सुबह से ही छात्रों का हुजूम कॉलेज गेट के बाहर जुटने लगा था। चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे ही एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह व कोतवाल विनोद मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ के साथ डट गये। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. शमीम राईन और प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रकिया संपन्न कराई गई।

Back to top button
error: Content is protected !!