fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली में सड़क हादसे में पेंटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सड़क हादसे में सोमवार की रात बनौली चट्टी के समीप सड़क हादसे में पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

सदर कोतवाली के डिग्घी गांव निवासी प्रीतम पेंटिंग का काम करता था। सोमवार को बनौली चट्टी गांव में पुट्टी और रंग-रोगन का काम कर रहा था। काम समाप्त कर रात को अपने घर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button