fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: चंदौली पुलिस का कारनामा जान रह जाएंगे हैरान, चुनावी ड्यूटी की तैयारी कर रहे शिक्षक और लिपिक के साथ कर दिया कुछ ऐसा काम, एसपी से करेंगे शिकायत

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अराजक तत्वों को 107/116 के तहत पाबंद करना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार सभी को एसडीएम कोर्ट की नोटिस भेजी जा रही है। लेकिन कुछ लापरवाह पुलिस अधिकारियों की करतूत का खामियाजा संभ्रांत लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।
  • चंदौली पुलिस का कारनामा जान रह जाएंगे हैरान
  • चुनावी ड्यूटी की तैयारी कर रहे शिक्षक और लिपिक को कर दिया पाबंद
  • सूची के अनुसार सभी को एसडीएम कोर्ट की नोटिस भेजी जा रही

चंदौली। ये पुलिस है जनाब…। सांप को रस्सी और रस्सी को सांप बनाने में माहिर। एक नमूना देखिए। चुनावी ड्यूटी की तैयारी कर रहे इंटर कालेज के शिक्षक और लिपिक को लोक सभा चुनाव में शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया। एसडीएम की नोटिस मिलने के बाद दोनों हैरान रह गए। कारण दोनों ही सरकारी कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। आगामी तीन मई से प्रशिक्षण में प्रतिभाग भी करना है। उहापोह में हैं कि एसडीएम कोर्ट में जमानत करवाएं या चुनाव ड्यूटी की तैयारी करें।

पुलिस की बिना सिरपैर की कार्रवाई
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अराजक तत्वों को 107/116 के तहत पाबंद करना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार सभी को एसडीएम कोर्ट की नोटिस भेजी जा रही है। लेकिन कुछ लापरवाह पुलिस अधिकारियों की करतूत का खामियाजा संभ्रांत लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली अंतर्गत जिला मुख्यालय पर सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने संजय नगर के जिन 41 लोगों को पाबंद किया है उनमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के शिक्षक अभिषेक पांडेय और लिपिक शशि प्रकाश सिंह का नाम भी शामिल है। जबकि दोनों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। नोटिस मिलने के बाद से ही दोनों हैरान है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनका नाम सूची में कैसे शामिल हो गया। पुलिस ने बगैर-जांच पड़ताल दोनों को पाबंद कर दिया। शिक्षक अभिषेक पांडेय का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस में एक भी शिकायत दर्ज नहीं है। बावजूद पुलिस ने उनको पाबंद कर दिया। तीन मई से चुनाव की ट्रेनिंग भी शुरू है। अब गवाहों का इंतजाम कर जमानत करवाएं या चुनाव करवाएं। एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज करवाने की भी बात कही है।

Back to top button
error: Content is protected !!