fbpx
चंदौलीचुनाव 2024राज्य/जिला

Chandauli News: चुनाव प्रचार में कमर कसकर उतरे भाजपा नेता डॉक्टर केएन पांडेय, पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में की नुक्कड़ सभा, जिताने की अपील

चंदौली। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर के एन पांडेय भी कमर कसकर प्रचार में उतर गए हैं। सोमवार को नियामताबाद दक्षिणी मंडल के ग्राम सभा गोधना मोड़ पर नुक्कड़ सभा में पार्टी प्रत्याशी के लिए जन समर्थन की अपील की। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉक्टर केएन पांडेय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। देश को एक और विभाजन से बचाना है और विकास की गति बनाए रखनी है तो भारतीय जनता पार्टी को लगातार सत्ता में बनाए रखना जरूरी है। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का नारा बुलंद रहना चाहिए। विकसित भारत के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। इस अवसर पर मंडल प्रभारी जैनेंद्र धर दुबे, रामचंद्र बिंद, शुभम पाठक, राधेश्याम बिंद, गुड्डू पाठक, हरिचरण बिंद, हनीफ अहमद, अंकित गुप्ता, सत्यम पाठक, मिथिलेश पाठक, सुरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र पांडे, शुभम तिवारी, रत्नेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!