fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली में गांवों में पहुंचा एंटी रोमियो दस्ता, महिलाओं को बताए उनके अधिकार, हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

चंदौली। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है। एंटी रोमियो दस्ता को महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में एंटी रोमियो दस्ता की टीम सोमवार को गांवों में पहुंची। इस दौरान घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।

 

एसपी अंकुर अग्रवाल ने एंटी रोमियो दस्ता को पूरी सक्रियता बरतने के निर्देश दिए हैं। टीम को महिलाओं की सुरक्षा और शोहदों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, सशक्तिकरण के बारे में आधी आबादी को जागरुक करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में टीम नगरीय व ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर रही है। महिलाओं से मिलकर उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है। ताकि किसी तरह की मुश्किल में फंसने पर तत्काल इस पर सूचना दें। भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन व संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा। पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा संचालित है। इन नंबरों पर फोन कर महिलाएं मदद मांग सकती है। इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। यहां पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनने के साथ ही उनकी पूरी मदद की जा रही है।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!