fbpx
गोरखपुरराज्य/जिला

गोरखपुरः स्वतंत्रता दिवस पर प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान, विधायक ने किया सम्मानित

संवाददाताः अभिमन्यु निषाद

गोरखपुर। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक गोरखपुर की अध्यक्षता में प्रत्येक विकास खंड से एक प्रगतिशील कृषक को सम्मानित किया गया। विकास खंड गोला के प्रगतिशील किसान और प्रधान संघ के अध्यक्ष संपूर्णानंद शुक्ला, नीबी दुबे के प्रगतिशील किसान और एफपीओ के संचालक राजेश कुमार दुबे, गगहा ब्लाक के ग्राम सेमरी निवासी आनंद वर्धन तिवारी को रविवार को जिला मुख्यालय चरगांवा पर मुख्य अतिथि पिपराईच विधायक महेंद्र पाल सिंह के साथ ही साथ ब्लाक प्रमुख चरगांवा, उप कृषि निदेशक गोरखपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी गोरखपुर, जिला कृषि अधिकारी गोरखपुर द्वारा प्रमाण पत्र व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौके पर विकास खंड गोला के ब्लॉक तकनीकी मैनेजर अखिलेश पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!