fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सिविल बार चुनाव के नामांकन समाप्त, अंतिम दिन रही गहमागहमी, अध्यक्ष पर पर तीन ने दाखिल किया पर्चा

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कचहरी में काफी गहमागहमी दिखी। तीन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा।

 

सिविल बार अध्यक्ष पद पर डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार दीक्षित तथा राकेशरत्न तिवारी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, गौरव सिंह, हरिन्द्र प्रताप सिंह तथा रामकृत ने पर्चा दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार तथा लवकुश कुमार पटेल ने अपना दावा ठोंका, जबकि उपाध्यक्ष दो पद (10 वर्ष से ऊपर) पर चंदन सिंह एवं राजू प्रसाद ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष कनिष्ठ दो पद (10 वर्ष से नीचे) पर मिथिलेश सिंह एवं संतोष कुमार सिंह ने पर्चा भरा। संयुक्त मंत्री तीन पद के सापेक्ष दो उम्मीदवारों अनिल मौर्य और संदीप पाण्डेय ने नामांकन किया। कार्यकारिणी 6 पद (15 वर्ष से ऊपर) पर अशफाक अहमद, राम जनम राम, बंश नारायण सिंह, रणधीर सिंह, राजेन्द्र तिवारी व विजय साहु तथा कार्यकारिणी 6 पद (15 वर्ष से नीचे) पर केवल तीन ही नाम निर्देशन पत्र क्रमश अजय कुमार , सूर्यकांत उपाध्याय तथा रामशिला तिवारी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। यह जानकारी वरिष्ठ समिति के चंद्रमौलि उपाध्याय ने दिया। उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा अभी नहीं की जाएगी। मतगणना के बाद ही सभी निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नामांकन को लेकर आज अधिवक्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया।

 

Back to top button