fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नगर पंचायत ने बढ़ाया टैक्स, कई गुना वृद्धि से नगरवासियों में आक्रोश, जताया विरोध

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया आदर्श नगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव पास कर सभी प्रकार के करों में कई गुना वृद्धि कर दी गई है। इससे व्यापारियों समेत नगरवासियों में खासा आक्रोश है। इसको लेकर लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरवासियों ने कर वृद्धि वापस लेने की मांग की है।

 

कुछ दिनों पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने बुनियादी सुविधाओं के बदले लिए जाने वाले कर सहित निर्माण रेहड़ी पटरी वालों व्यवसाईयों से लिए जाने वाले कर में कई गुना वृद्धि कर दी। इसके बाद नगरवासी कई गुना बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में मुखर हो गए हैं। नागरिकों ने कर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है। चेताया कि यदि कर वृद्धि वापस नहीं हुई तो विरोध-प्रदर्शन को विवश होंगे। सूत्रों की माने तो नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी 12 वार्ड के सभासदों की सहमति से उक्त प्रस्ताव को पास किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने वृद्धि प्रस्ताव पर आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया है। इसमें नगरवासी प्रस्ताव के विरोध में आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। इस संबंध में नगर के व्यापारी व भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत की र से बेतहाशा कर वृद्धि व्यापारियों सहित नगर वासियों के हित में नहीं है। इसे अभिलंब वापस लिया जाना चाहिए। समाजसेवी आईवीएफ के नेता अजय राय ने भी उक्त कर वृद्धि को व्यापारियों सहित नगर वासियों पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए इसकी निंदा की। वहीं इसे वापस लेने की मांग की है।

Back to top button