
चंदौली। युवा कांग्रेस के चुनाव से कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का पुतला दहन किया। कहा कि सपा से आए व्यक्ति को संगठन का जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के समर्पित लोगों की जीत नहीं हुई, लेकिन सपा से कुछ दिनों पहले आया व्यक्ति जिलाध्यक्ष का चुनाव जीत गया। इससे स्पष्ट है कि चुनाव में धांधली हुई। जब ईवीएम से छेड़छाड़ किया जा सकता है तो मोबाइल एप से छेड़छाड़ कौन सी बड़ी बात है। इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिम्मेदार हैं। पुतला दहन करने वालों में अमित कुमार, मुकेश, रामनिवास, संतलाल, शिशु, गोलू, नंदलाल, मोनू, आकाश, विशेष, सर्वेश समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।