fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में पैसा न देने पर मनबढ़ युवक ने मौसी को मार दी गोली, मुकदमा

 

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में बुधवार को पैसा न देने पर मनबढ़ युवक ने अपनी मौसी पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली युवती के हाथ में लगी। आरोपित सोनभद्र के घोरावल निवासी सद्दाम अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से फरार हो गया। सूचना के बाद सीओ प्रीति तिवारी मौके पहुंच गईं। घायल महिला का इलाज शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का खोखा बरामद किया है।
पखनपुरा निवासी मोहम्मद रसीद की चार पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री सकिला बानो की शादी घोरावल में हुई है। सकिला के जेठान का पुत्र सद्दाम व्यापार करने के लिए रसीद से पैसा मांगता है। वे उसे कई बार मना कर चुके हैं। इसको लेकर कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। बुधवार की सुबह साथियों के साथ पखनपुरा पहुंचा। इस दौरान रसीद नमाज पढ़ने मस्जिद में गए थे जबकि छोटी पुत्री शबनम बानो घर में मौजूद थी। सद्दाम उससे पैसे मांगने लगा। शबनम ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो असलहे से फायरिंग कर दी। गोली युवती के हाथ में लगी है। इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक वह साथियों के साथ चार पहिया वाहन से फरार हो गया। लोगों ने तत्काल रसीद को सूचना दी। वे भागे-भागे घर पहुंचे और 112 नंबर पर फोनकर पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रीति तिवारी और एसओ अवनीश राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का खोखा बरामद किया है। वहीं घायल युवती की तहरीर पर सद्दाम व घोरावल निवासी गुलाम रसूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!