fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : शरारती तत्वों ने खंडित की अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, किया हंगामा

चंदौली। धानापुर थाना के लोकुआ गांव में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों की नजर पड़ी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रतिमा को ठीक कराने और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।

 

लोकुआ गांव में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा के एक हाथ के हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जब गांव के लोग उधर गए तो उनकी नजर पड़ी। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने फोनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर धानापुर एसओ दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। भरोसा दिलाया कि प्रतिमा को ठीक करा दिया जाएगा। वहीं इसके लिए जिम्मेदार शरारती तत्व जल्द से जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

 

Back to top button