fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

जानिए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन

आज 31 जुलाई रविवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)

आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तेदारों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए सोच विचारकर बोले और काम करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को सम्मान मिल सकता है।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। किसी नई योजना में धन लगाने की योजना बना सकते हैं। मां की सेहत में गिरावट आ सकती है। इससे भागदौड़ रहेगी। इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता होगी। नौकरीपेशा लोग महिला मित्रों से सावधान रहें।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आलस्य छोड़कर सक्रियता दिखाएंगे। सुंदर वस्त्रों अथवा अन्य किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। खान-पान में सुधार की आदत डालनी होगी। सिरदर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

विद्यार्थियों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। रात तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) 

आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे,लेकिन व्यस्तता के कारण आप अपनी कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान नहीं देंगे। पिता को शारीरिक कष्ट सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम का विरोध करने से बचें। किसी तरह के विवाद अथवा झगड़ा से दूर रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। भाई-बहनों से आपको किसी विशेष मुद्दे पर सलाह मशवरा करना होगा।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज खर्चों की अधिकता रहेगी। इसको लेकर परेशान रहेंगे। माता से विवाद हो सकता है। ऐसा होने पर वाणी में मधुरता बनाए रखें। जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, उनकी चिंता समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

किसी रुके हुए कार्य को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से डांट पड़ सकती है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य जरूर सफल होगा। जो लोग आनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें कोई भी आर्डर सोच विचारकर लेना होगा।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज के दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर भाइयों से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं। शाम से रात तक महान पुरुषों के दर्शन का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सिरदर्द,बुखार,पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या दूर हो जाएगी। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को बेहतर अवसर मिलेंगे।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। इसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। शाम के समय मित्रों के साथ मंदिर,गुरुद्वारा आदि धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ कर सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो,तो चुप रहना बेहतर रहेगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन फलदायक होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था रहेगी। गरीबों की सेवा व जरूरतमंदों की मदद में कुछ खर्च कर सकते हैं। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से भेट होंगी। संपत्ति के बारे में शुभ सूचना मिलेगी। विचारकर निवेश करें वरना धन फंस सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!