fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, क्या होगा लाभ

आज 26  अगस्त शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री बता रहे कि क्या कहते हैं आपके सितारे। किन-किन राशि के जातकों के लिए खास रहेगा आज का दिन। क्या-क्या होगा लाभ।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन व्यापारियों के लिए अनुकूल रहेगा। अपने घर व बाहर दोनों जगह लोगों को समय दे पाएंगे। आय के सीमित स्त्रोत मिलते रहेंगे, लेकिन उसमें भी आप मनमुताबिक लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी अपने परिजन की चिंता सता सकती है,जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन नए लोगों से संपर्क बढेगा। बड़ों से बातचीत करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करने होंगे,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलेगी।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज का दिन फलदायक रहने वाला है। संतान के किसी अच्छे काम को करने के कारण आपको उनके ऊपर गर्व होगा और परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होगी,जिसकी आप कोशिश कर रहे थे। परिवार के लोग आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पहचान वाले व्यक्ति से आप अपने मन के कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तो वह उसका समाधान आपको बताएंगे। आपको किसी से धन उधार लेने में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। महिलाएं आज किसी घरेलू काम की शुरुआत कर सकती हैं,लेकिन उन्हें अपने मन में छोटे और बड़े की धारणा नहीं रखनी है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको हिम्मत बनाए रखनी होगी।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छे मुनाफे की पूरी उम्मीद है,लेकिन उनको आंख बंद करके भरोसा किसी पर भी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप अपने रुके हुए कार्य को किसी मित्र की मदद से पूरा कर सकते हैं।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक का रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में एक नयापन आएगा और वह अपनी गृहस्थी में चल रही समस्याओं को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि साझेदारी में किसी डील को फाइनल किया हुआ है,तो वह आपके लिए परेशानी बन सकती है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। जिन लोगों ने बैंक अथवा व्यापार के लिए ऋण लिया हुआ है,तो उन्हें उसे समय पर उतारना होगा,नहीं तो आपको कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी नए कार्य को करने में पूरी मेहनत लगाएंगे,जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप अपने चुलबुले स्वभाव के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और कारोबार कर रहे लोग किसी रुपये पैसों के मामले में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और उन्हे कहीं घुमाने भी लेकर जा सकते हैं। मन की उलझन दूर होगी।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में कोई सुखद परिणाम मिल सकता है जिसके कारण आप गर्व महसूस करेंगे। अपने काफी कामों को पूरा करेंगे और आप किसी विरोधी की भी चिंता नहीं करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। आप अपने अच्छे कामों से खूब सुर्खिंया बटोरेंगे। आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे तो आपको परेशानी में डाल सकते हैं,लेकिन आपको खर्चों को करने से पहले अपनी जेब का ख्याल आवश्यक होगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन नौकरी में उच्च पद दिलवाने वाला रहेगा। रिश्तेदारों से यदि आपको कुछ लेनदेन की समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी,तो आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है। आपकी आमदनी के स्त्रोत बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से क्रोध से बातचीत करने से बचना होगा व अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखें।

Back to top button
error: Content is protected !!