ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, नर्सों की सेवा को सराहा

चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, कॉलेज संरक्षक डॉ. धनंजय सिंह, निदेशक डॉ. दिव्यांगी सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. शुभम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा कि नर्सिंग पेशा मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा और देखभाल में समर्पित रहती हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान नर्सों की भूमिका ने पूरे विश्व को उनकी महत्ता का एहसास कराया। उन्होंने नर्सिंग छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भविष्य में देश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे।

कॉलेज संरक्षक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि नर्सें केवल रोगियों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि समाज में करुणा, सेवा और मानवता का संदेश भी देती हैं। उन्होंने छात्रों से अपने पेशे में अनुशासन, उत्कृष्टता और संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया।

निदेशक डॉ. दिव्यांगी सिंह ने कहा कि नर्सिंग मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। वहीं वाइस चेयरमैन डॉ. शुभम सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं से भी समृद्ध बनाना है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नर्सिंग पेशे की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग सेवा, रोगी देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय सिंह ‘दीपू’,  दिलीप सोनकर सहित कॉलेज के शिक्षकगण, फैकल्टी सदस्य और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!