fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: किसानों को साथ लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में सपा, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव, सपा विधायक बोले मेरे रहते ऐसा नहीं कर सकता प्रशासन

चंदौली। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को डीएम कार्यालय (DM office) का घेराव करेगी। विधायक प्रभुनारायण यादव सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सोमवार को बरंगा गांव में आयोजित किसान पंचायत में सपा नेताओं ने प्रशासन पर किसानों की 18 सौ एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा जिला प्रशासन किसानों के प्रति संवेदनहीन हो चुका है। बरंगा, पचदेवरा, जमुनीपुर, दिघवट, फेसड़ा आदि गांव की लगभग 1800 सौ एकड़ किसानों की जमीन हड़पने का जाल बुना जा रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी प्रशासन की मंशा को कफी भी सफल नहीं होने देगी। भाजपा अब मनरेगा कानून को भी समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। किसान और मजदूर दोनों को मिलकर 23 तारीख को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने के लिए आगे आना चाहिए। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा सकलडीहा की जनता ने अपने कीमती समर्थन से विधानसभा का सदस्य बनाया है। मेरे जीते जी किसानों की जमीन और उनकी आजीविका चंदौली जिला प्रशासन नहीं छीन सकता। 23 तारीख को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी पूरी समाजवादी पार्टी जी जान से जुट गई है।

पंचायत में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव नफीस अहमद, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, महेंद्र राजभर, बसावन गोंड, जगमेंद्र यादव, मोनू जायसवाल सत्येंद्र सत्या आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!