fbpx
राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार, ये रहे ताजा रुझान

वाराणसी। वाराणसी खण्ड शिक्षक एमएलसी की सीट भाजपा गंवा चुकी है। स्नातक सीट में पांचवे चरण की गणना के उपरांत सपा के आशुतोष सिन्हा को 18689 तथा भाजपा के केदारनाथ सिंह 16665 मत प्राप्त हुए हैं। अब तक 69788 मतों की गिनती में 5142 मत खारिज किए गए। कुल 64646 मतों की गणना के अनुसार सपा के आशुतोष सिन्हा 2024 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। जबकि सपाई खासे उत्साहित हैं और मतगणना स्थल के बाहर डंटे हुए हैं। यदि भाजपा यह सीट गंवाती है तो इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button