
Rail News: डीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग एक बार फिर तेजी से पैर पसारती नजर आ रही है। आरपीएफ कमांडेंट के आने के बाद कुछ समय तक अवैध वेंडरों पर कार्रवाई का असर दिखा था, लेकिन अब स्थिति फिर पहले जैसी होती जा रही है। यानी साहब की हनक कमजोर पड़ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जंक्शन और ट्रेनों में करीब 50 से 60 अवैध वेंडर सक्रिय हैं, जो बिना अनुमति खुलेआम सामान बेच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक चर्चित ठेकेदार आरपीएफ और जीआरपी की कथित शह पर अपना नेटवर्क दोबारा मजबूत कर रहा है। दिन के समय इनकी संख्या सीमित रहती है, लेकिन शाम होते ही प्लेटफार्मों और ट्रेनों में इनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। आरोप है कि अवैध वेंडर आरआरआई केबिन के पास से ट्रेनों और स्टेशन परिसर तक पहुंचते हैं।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ट्रेनों के दरवाजों और प्लेटफार्मों पर भीड़ लगाकर बिक्री करने से हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। वहीं कामर्शियल विभाग पर भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

