fbpx
संस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : मेष, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए दिन हो सकता है लकी, जानें आज का हाल

आज 07, दिसंबर 2022 बुधवार है। राशिफल के अनुसार आज के दिन सभी राशियों को कई क्षेत्रों में जहां लाभ मिलने वाला है तो वहीं आज कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आइए ज्योतिषविद विमल जैन से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

मेष : इस राशि के जातकों का व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, जनसम्पर्क का सुयोग, धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था, मानसिक शांति, परोपकार की भावना जागृत।

वृषभ : इस राशि के जातकों का दिन शुभ, भाग्योत्नति के नवीन आयाम, सिद्धि का प्रयास सार्थक, शुभ कृत्य सम्पन्न, जीवन में सुख शांति का वातावरण, सद्विचारों का उदय।

मिथुन : इस राशि के जातकों का कार्य व्यवसाय में निराशा, दुरुचार्य में अरुचि, लापरवाही से हानि, परिश्रम के बावजूद प्रगति में संदेह, वाद-विवाद से अड़चने, मानसिक उलझने, सतर्कता अपेक्षित।

कर्क : इस राशि के जातकों का वाकपटुता से कार्य सिद्धि, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल, विविध पक्षों में अनुकूलता, सुसंदेश की प्राप्ति से हर्ष, लाभ का सुयोग।

सिंह : इस राशि के जातकों को मित्रों-परिजनों से सहयोग, शुभ-भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, दूसरों के आश्वासनों से राहत, जटिल समस्याओं का समाधान, मांगलिक आयोजन सम्पन्न।

कन्या : इस राशि के जातकों को योजना का शुभारंभ, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, विशिष्ठ जनों से सम्पर्क, परोपकार की भावना जागृत, दाम्पत्य सुख।

तुला : इस राशि के जातकों का दिन अशुभ, कार्यों में निशशा, विवादास्पद मसला उलझने की ओर, पठन-पाठन में अरुचि, वैचारिक, स्थिरता का अभाव, मान-सम्मान में कमी।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों निराशा का सम्पन्न, लाभ का मार्ग प्रशस्त, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर बौद्धिक क्षमता का विकास, सामाजिक कृत्यों की ओर रझान, मानसिक शांति।

धनु : इस राशि के जातकों को कठिनाइयों में कुछ कमी, स्वजनों परिजनों के माध्यम से बकाए धन की वसूली, SHC की भावना जागृत, राजनीतिक गतिविधियों की ओर अभिरचि, यात्रा सुखद।

मकर : इस राशि के जातकों को विचारित कार्यों में प्रगति, जनसम्पत्ति विषयक समला सुलझने की ओर, विशिष्टजनों से सम्पर्क, विवाद समापन पक्ष में, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।

कुम्भ : इस राशि के जातकों की योजना असफल, मित्रों से मतभेद, भौतिक सुख में कमी, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, वाद-विवाद में अड़चने, कर्ज से परेशानी।

मीन : इस राशि के जातकों को सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, कार्य व्यवसाय में प्रगति, स्वजनों से अपेक्षित सहयोग, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, आवागम में अनुकूलता, सुसंदेश की प्राप्ति।

 

Back to top button