fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli Nikay Chunav : 2017 में भाजपा ने तीन पदों पर जमाया था कब्जा, एक पर राजद ने मारी बाजी

चंदौली। निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित होने के बाद दिसंबर की सर्दी में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। 2017 के निकाय चुनाव में चार में तीन पदों पर कब्जा जमाने वाला सत्ता पक्ष बीजेपी इस बार भी मैदान मारने की तैयारी में है। वहीं विपक्षी दल इस बार बाजी पलटने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। ऐसे में मुकाबला रोचक होगा।

 

नगर निकाय अध्यक्ष का एक पद अनारक्षित, एक महिला के लिए आरक्षित, एक अन्य पिछड़ा वर्ग और एक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित है। वहीं चकिया महिला के लिए आरक्षित, सदर नगर पंचायत अध्यक्ष पद एनेय पिछड़ा वर्ग और नगर पालिका परिषद मुगलसराय चेयरमैन का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछले निकाय चुनाव में मुगलसराय, चंदौली और सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में गया था। वहीं चकिया में राजद ने जीत हासिल की थी। मुगलसराय में भाजपा के उम्मीदवार संतोष खरवार ने 18868 मत हासिल कर एकतरफा जीत हासिल की थी। उनके प्रतिद्वंदी रहे सपा के महेंद्र सोनकर को मात्र 10782 वोट ही मिले। बसपा के मुकेश कुमार 7421 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सदर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रवींद्रनाथ को 3886, बसपा के अजय को 2057 और निर्दलीय रामआशीष को 2153 वोट मिले थे। सैयदराजा में भाजपा के वीरेंद्र जायसवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पवन जायसवाल को 361 मतों से हराया था। वीरेंद्र को 3081 और पवन को मात्र 2720 वोट मिले थे। चकिया में राजद से अशोक बागी ने 2452 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के राजकुमार को 1699 मत ही मिले।

Back to top button
error: Content is protected !!