fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

जानिए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य

आज 04  अगस्त गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)

आज के दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। व्यापार से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए समय सही है। संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। साथी की बातों को समझेंगे और उनसे कुछ प्यार भरी बातें करेंगे। इससे पीछे का विवाद सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के लिए दंडित भी किया जा सकता है। इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का दूसरों पर प्रभाव दिखेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल सकती है। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश के लिए जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। व्यवसाय के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके साकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आपको मन मुताबिक धन लाभ होगा। पुरानी नौकरी छोड़कर नई नौकरी तलाश रहे युवाओं को खुशखबरी मिलेगी।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) 

आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। किसी कार्य की वजह से कुछ व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। बढ़ते खर्चे थोड़ा परेशान करेंगे। भाई आपकी हर संभव मदद करेंगे,जिसके कारण आपके बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से किसी नई संपत्ति को खरीद सकते हैं।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन मान-सम्मान मिलेगा। रिश्तेदार को उधार देते समय ध्यान रखें, वरना इससे रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पिताजी की बात खराब लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ध्यान पूर्वक अपना काम करना होगा, वरना गलती हो सकती है। यात्रा के वक्त सावधानी जरूरी है।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। बुद्धि विवेक से व्यवसाय की काफी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करनी होगी,जिसके बाद आपको एक नया आइडिया आएगा।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

कार्यक्षेत्र में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं। कामकाज में थोड़ी गंभीरता बरतनी होगी। यदि आपने किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपके लिए कोई बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं का जिक्र जीवनसाथी से करना होगा, क्योंकि वह आपकी इस समय मदद कर सकती हैं।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन खुशियों भरा होगा। व्यापार में पैसा कमाने के लिए नए तरीके आजमाएंगे। किसी नवीन व्यवसाय को करने की यदि योजना बना रहे थे तो वह भी सफल होगा। जीवनसाथी से आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है। आपको कीमती वस्तुओं को खरीदने से पहले अपनी जेब का ख्याल रखना होगा।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज के दिन उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

दिन फलदायक होगा। आप उत्साह पूर्वक व्यवसाय की कुछ योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। कुछ पुराने निवेशों से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है,जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हे कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। युवा नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई बेहतर विकल्प हाथ लगेगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाना बेहतर रहेगा। वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। अपनी वाणी की बदौलत आप लोगों से प्यार से पेश आएंगे और अपने काफी काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

 

Back to top button