fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

chandauli news: सीओ अनिरुद्ध सिंह जैसे अधिकारी निखार रहे पुलिस मित्र की छवि, युवाओं में गजब की लोकप्रियता

चंदौली। यूं तो पुलिस के श्वेत-श्याम कई चेहरे हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के जेहन में खाकी का स्याह पक्ष ही उभर कर सामने आता है। ऐमे में सीओ अनिरुद्ध सिंह जैसे अफसर पुलिस की मित्र छवि को निखार रहे हैं। वह छवि जिसकी जरूरत पर सरकार भी लगातार जोर दे रही है।

अमोघपुर निवासी काजल पाठक ने बनाया सीओ अनिरुद्ध सिंह का स्केच

मुगलसराय के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह (CO Anirudh singh) न केवल युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। बल्कि न्याय के लिहाज से सीओ कार्यालय में लोगों की आमदरफ्त भी बढ़ी है। अमूमन देखा जाता है कि जो मसले थानों पर हल नहीं होते वे सीओ पुलिस कप्तान तक पहुंचते हैं। लेकिन मुगलसराय सर्किल में इस परिभाषा को बदलने की कवायद की जा रही हैै। थानों की समस्या एसपी तक जाने से पहले सीओ कार्यालय में पहुंच रही है।

 

युवाओं में है खासी लोकप्रियता
सीओ अनिरुद्ध सिंह युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। ग्लैमर की दुनियां से उनके जुड़ाव और फिटनेस के प्रति संजीदगी ने भी उनकी लोकप्रियता बढ़ाई है। ऐसे में जनपद ही नहीं बल्कि दूर दराज से लोग उनसे मिलने भी आते हैं। पुलिस महकमे में सिंघम नाम से मशहूर सीओ अनिरुद्ध सिंह कहते हैं कि कानून व्यवस्था को तभी प्रभावी बनाया जा सकता है जब लोगों के मन में मित्र पुलिस की छवि बने। जनता पुलिस के साथ जितना जुड़ेगी खाकी का काम उतना ही आसान होता जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!