fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

लाठी चार्ज से लेकर फायरिंग तक, चंदौली पुलिस ने तरकश के सभी तीर आजमाए

चंदौली जनपद के सभी थानों और पुलिस लाइन में अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में बलवा ड्रिल करवाया गया। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में हालात पर कैसे नियंत्रण किया जाए इसका अभ्यास किया गया। पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से डेढ़ घंटे तक अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) के नेतृत्व में तथा समस्त थानों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के नेतृत्व में अभ्यास का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस ने तरकश केे सभी तीर आजमाए


दंगा आदि की स्थिति में दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए फोर्स से पानी फेंकने, घुड़सवार पुलिस की कार्यवाही, आंसू गैस के गोले छोड़ने, केन चार्ज, लाठी चार्ज फिर फायरिंग आदि का सिलसिलेवार अभ्यास करवाया गया। आगजनी और लोगों के घायल होने की स्थिति में मदद के लिए फायरब्रिगेड और एंबुलेंस भी अभ्यास में शामिल हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किस परिस्थिति में क्या निर्णय लेना है और क्या कार्रवाई करनी है। जरूरत पड़ने पर एक्शन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। जनपद के सभी थानों पर मौजूद शस्त्रों व दंगा नियंत्रण उपकरणों की साफ-सफाई कर उसके उचित रखरखाव एवं उनके उपयोग के बारे में भी बताया गया। बलुआ पुलिस ने भी अभ्यास में खूब पसीना बहाया। थानाध्यक्ष ने बलवा नियंत्रण की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!