
आज का राशिफल 14 सितंबर 2026: सोमवार के साथ आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भी है. चंद्रमा दिनभर तुला राशि में ही टिके रहेंगे, बस नक्षत्र चित्रा से बदलकर स्वाती हो जाएगा, राशि परिवर्तन नहीं होगा. कन्या राशि में बैठे बुधदेव की कई दिनों से चल रही अस्त अवस्था अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है, यानी बुध पूरी तरह मुक्त और मजबूत स्थिति में आ गए हैं. तुला राशि में ही शुक्रदेव अपनी राशि में चंद्रमा के साथ युति बना रहे हैं. कर्क राशि में गुरुदेव उच्च अवस्था में विराजमान हैं. मंगलदेव मिथुन राशि में शत्रु राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं शनिदेव मीन राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं. राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
बुधदेव की कमजोर स्तिथि के हटने से अधिकतर राशियों को बातचीत और सोच-विचार में स्पष्टता महसूस होगी, मन की बात आसानी से जुबान पर आ पाएगी. चंद्रमा-शुक्र की यह जोड़ी तुला राशि वालों का दिन खासा संवारने वाली है, रिश्तों में मिठास और मन को सुकून मिलेगा. कर्क, धनु और मीन राशि वाले गुरुदेव की उच्च स्थिति से हिम्मत और सहारा पाते रहेंगे. मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को मंगल के शत्रु राशि में होने से थोड़ा और धैर्य रखना पड़ेगा. सोमवार और गणेश चतुर्थी का यह संयोग घरों में पूजा-पाठ का माहौल बनाए रखेगा.
मेष राशिफल
साझेदारी या टीम के साथ किया गया कोई काम आज आसानी से सुलझ जाएगा, कोई जरूरी सौदा भी पक्का हो सकता है. घर में मन हल्का रहेगा, परिवार के बीच हंसी-मजाक का माहौल बनेगा. भाई-बहन से बात करते समय जुबान पर थोड़ा काबू रखिए, बेवजह की बहस टल जाए तो अच्छा. खर्चों पर नजर बनाए रखिए, फिजूल की चीजों से थोड़ी दूरी बना लें.
वृषभ राशिफल
दफ्तर का रोजमर्रा का काम आज कुछ भारी लग सकता है, पर मेहनत आखिरकार रंग जरूर लाएगी. कोई पुराना अटका हुआ काम निपट जाएगा तो मन को राहत मिलेगी. दोस्तों से मुलाकात का मौका बन सकता है, समय अच्छा गुजरेगा. खानपान में जरा सतर्क रहें, बाहर के खाने से दूर ही रहें, सेहत के लिए अच्छा रहेगा.
मिथुन राशिफल
दिमाग में आज नए-नए विचार उमड़ेंगे, किसी नए काम की शुरुआत का मन बन सकता है. पैसों के मामलों में और बातचीत करने में पहले से कहीं ज्यादा स्पष्टता महसूस होगी. गुस्सा जल्दी सिर चढ़ सकता है, बॉस या जीवनसाथी से बहस न करें. करियर में मेहनत का फल थोड़ी देर से ही सही, मिलकर रहेगा.
कर्क राशिफल
घर में आज सुकून और अपनों का साथ मिलेगा, परिवार के संग बिताया वक्त मन को भा जाएगा. आत्मविश्वास पूरे उफान पर रहेगा, कोई जरूरी फैसला भी आसानी से ले पाएंगे. भाग्य का साथ भी बना रहेगा. खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं, इसलिए शॉपिंग करते वक्त बजट का हिसाब लगा लें.
सिंह राशिफल
स्थिरता और आत्मविश्वास दोनों आज साथ बने रहेंगे, बातचीत में भी इसका असर साफ दिखेगा. कोई फोन कॉल या खबर मन को खुश कर सकती है. घर में सुख का माहौल छाया रहेगा. अचानक कोई खर्च या हैरान करने वाली बात सामने आ सकती है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहना ठीक रहेगा.
कन्या राशिफल
कई दिनों से चली आ रही उलझन आज खत्म होने वाली है, दिमाग और बोलचाल दोनों में अचानक स्पष्टता महसूस होगी. पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, कोई रुका पैसा वापिस मिलने या आय के नए स्त्रोत की अच्छी खबर मिल सकती है. करियर में थोड़ा संघर्ष महसूस हो सकता है, पर धैर्य रखने से रास्ता निकल आएगा. दोस्तों और अपने सामाजिक दायरे से फायदा मिलने की गुंजाइश है.
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए वाकई बेहद खास रहने वाला है. आकर्षण, आत्मविश्वास और मन की शांति तीनों एक साथ महसूस होंगी. जीवनसाथी या करीबी के साथ कोई खास पल बिताने का मौका बन सकता है. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. पूजा-पाठ से खास लाभ मिलने के आसार हैं.
वृश्चिक राशिफल
करियर में आज नई गति तो मिलेगी, पर मन में हल्की बेचैनी या ज्यादा सोचने की आदत परेशान कर सकती है, इससे जितना बचें उतना अच्छा. पिताजी या भाग्य से जुड़े मामलों में गुरुदेव का साथ मिलेगा. रिश्तों में गहराई महसूस होगी, प्यार से बात रखना फायदेमंद रहेगा. पैसों में देर से ही सही, फायदा जरूर दिखेगा.
धनु राशिफल
भाग्य और सोच दोनों में आज अच्छा बदलाव दिख सकता है, अचानक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. जीवनसाथी से बहस से बचना ही समझदारी होगी, शांत रहने की कोशिश करें. करियर में मेहनत रंग लाएगी, बस थोड़ी देर लगेगी. दोस्तों से मिलकर मन हल्का महसूस होगा.
मकर राशिफल
करियर में आज सबकी नजर आप पर टिकी रहेगी, बॉस या ग्राहक आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे. धीरे-धीरे मेहनत का पक्का फल मिलेगा, इसलिए निरंतरता बनाए रखना जरूरी है. जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेगी. कॉम्पिटिशन में अभी थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी, पर नतीजा आखिर में आपके पक्ष में ही आएगा.
कुंभ राशिफल
आज व्यक्तित्व में एक रहस्यमय आकर्षण झलकेगा, लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे. रिश्तों और साझेदारी में खुलापन और नजदीकी महसूस होगी. पैसों के मामले में अनुशासन जरूरी है, बिना सोचे खर्च करने से बचें. सेहत और प्रतिस्पर्धा में गुरुदेव का साथ मिलेगा, बस रोज की दिनचर्या पर टिके रहें.
मीन राशिफल
रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य तीनों पर गुरुदेव का आशीर्वाद बना हुआ है, कोई नया विचार आज सफल हो सकता है. सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें, आराम को नजरअंदाज न करें. रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी, जीवनसाथी से अच्छी बातचीत का मौका मिलेगा. मन का पुराना बोझ अभी थोड़ा रहेगा, पर जल्द हल्का हो जाएगा.
