
चंदौली : संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में किसानों ने पदयात्रा निकाली। किसानों ने कहा कि बीते दिनों जिला प्रशासन ने वादा किया था कि किसानों की समस्याओं पर निर्णय लिया जाएगा. लेकिन प्रशासन की तरफ से एक महीना बीत जाने के बाद भी किसानों क़ो कोई सुचना नहीं दी गई।
मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों के पास अब शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. ज़ब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता. विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने 53 गावो मे पद यात्रा निकालकर विंध्य एक्सप्रेसवे का पुरजोर विरोध किया। चेतावनी दी कि किसान अपनी जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे। दोबारा सरकार इस योजना पर पुनर्विचार करे।
पद यात्रा तेजो पुर से शुरू होकर प्रीतमपुर,खर खोली होते हुए नेवादा में समाप्त हुई। रामनारायण यादव संतोष यादव आलोक सिंह विद्या विनय शंकर कुशवाहा सहित और किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता भाजपा के मंडल के उपाध्यक्ष आनंद पांडेय ने किया।

