fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चंदौली में कोरोना के चार नए केस मिले, 15 स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या हुई 35

चंदौली। जिले में कोरोना मरीजों के लगातार मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं 15 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 35 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित करने में जुटा है। ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।

 

 

शुक्रवार को 1321 नमूने लिए गए। वहीं चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें दो पुरूष व दो महिलाएं शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। संक्रमितों में नौगढ़ के तीन व एक व्यक्ति शहाबगंज का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित कर रहा है। उनकी भी जांच कराकर आइसोलेट किया जाएगा। जिले में कोरोना के अब तक कुल 18,046 मरीज मिल चुके हैं। इसमें एक्टिव केस की संख्या 35 है। वहीं 17,630 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!