fbpx
क्राइममिर्ज़ापुरराज्य/जिला

चार घंटे तक डीआईजी बनकर पुलिस से कराई खातिरदारी, अब जेल में

मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने शुक्रवार को खुद को सीबीआई का डीआईजी बताने वाले 52 वर्षीय जालसाज को गिरफ्तार किया। आरोपित राजीव सिंह निवासी शिवपुरी थाना बन्नो देवी जनपद अलीगढ़ को पुतली घर गेस्ट हाऊस से हिरासत में लिया गया। हालांकि पकड़े जाने से पहले फर्जी डीआईजी साहब ने पुलिस वालों को खूब छकाया और हड़काया। यहां तक कि मीरजापुर स्टेशन पहुंचकर सरकारी वाहन की मांग की तो पुलिस ने उसे वाहन उपलब्ध भी करा दिया। धीरे-धीरे हावभाव पर शक होने पर एसपी ने सीबीआई मुख्यालय से जानकारी मांगी तो सच्चाई सामने आ गई। पकड़े जाने के बाद आरोपित ने फर्जीवाड़े की बात स्वीकार की।
आरोपित राजीव सिंह परिवार के साथ विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने के लिए ट्रेन से मीरजापुर स्टेशन पहुंचा। खुद को सीबीआई डीआईजी बताकर सरकारी वाहन की मांग की। पुलिस द्वारा डीआईजी मानते हुए एक वाहन उपलब्ध करवाया गया। लेकिन हावभाव पर शक होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। एसपी ने सीबीआई मुख्यालय से जानकारी की तो राजीव सिंह द्वारा बताए गए आरआर सिंह नाम के किसी व्यक्ति के डीआईजी पद पर तैनात होने की पुष्टि नहीं हुई। उक्त व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो तो उसने अपना नाम राजीव सिंह बताया। वह पूर्व में सीनियर सेक्शन इंजीनियर नार्दन रेलवे, नई दिल्ली में नियुक्त था और स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली थी। बताया कि वर्तमान में नगर निगम में ठेकेदारी का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक धोखाधड़ी व प्रतिरुपण की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!