fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

मशहूर फुटबाल रेफरी व मुगलसराय मंडल फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष का निधन

चंदौली। मशहूर फुटबाल रेफरी व मुगलसराय मंडल फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष 70 वर्षीय आरके तिवारी का शुक्रवार की रात हृदयगति रुकने से निधन को गया। आरके तिवारी मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे। लेकिन मुगलसराय रेल मंडल में लंबे समय तक कार्यरत रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद सपरिवार बरेली चले गए और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
फुटबाल प्रेमियों के बीच आरके तिवारी काफी मशहूर थे। 90 के दशक में अपने स्टाइल और सख्त नियम के लिए जाने जाते थे। उन दिनों मुगलसराय रेल मंडल के मंडल के फूटबाल के अध्यक्ष भी रहे। उस दौरान मंडल की फुटबॉल टीम कई बड़े टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही। आर के तिवारी मूलतः बरेली के रहने वाले थे। रेल कर्मचारी के रूप में इनका लंबा कार्यकाल मुगसराय रेल मंडल में बीता। रिटायर होने के बाद मुगलसराय से बरेली चले गए थे और वहीं सपरिवार रहते थे। स्वर्गीय तिवारी अपने पीछे तीन पुत्र छोड़कर गए हैं। बीती रात उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गयी , उनके निधन के बाद फुटबाल प्रेमियों में शोक की लहर है ।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!