fbpx
वाराणसी

वाराणसी : बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, रात 10 बजे से करेंगे 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल

वाराणसी। बिजली निगम कर्मियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। सेवा शर्तों में कटौती और निजीकरण का आरोप लगाते हुए भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय के बाहर सभा करकेआंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी। कर्मियों ने कहा कि अगर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा।

कर्मचारी गुरुवार की रात 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे, फिर रात 10 बजे के बाद 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के दौरान बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा। मोबाइल से सिम निकाला कार्य बहिष्कार में शामिल संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों (जेई, एसडीओ और एसएसओ) ने बुधवार को सीयूजी मोबाइल का सिम कार्ड निकाल दिया।

साथ ही कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा, तब तक सरकारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मोबाइल पर फोन करके धमकाया जाता है। फॉल्ट ठीक कराने का दबाव डाला जाता है। अब सिम कार्ड निकालकर संगठन के पदाधिकारियों के पास रख दिए गए हैं।

संघर्ष समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने कहा कि बिजली कर्मियों की मांग नहीं मानी जा रही है। निगम कर्मचारियों को आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत सुरक्षा देने से मुकर रहा है। यह ठीक नहीं है। 2022 में हुई एक बैठक में कर्मचारियों की सुविधाएं बहाल करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!