fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

रक्षामंत्री राजनाथ ने सकलडीहा में सूर्यमुनी तिवारी के लिए मांगा समर्थन, बोले किसी देश ने आंख उठाई तो सेना देगी मुंहतोड़ जवाब

चंदौली। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सकलडीहा क्षेत्र के सदलपुरा ‌स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है, किसी देश ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की जुर्रत की तो तो हमारी सैन्य व्यवस्था उसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। कहा कि देश के प्रदेश के विकास के लिए योगी बहुत उपयोगी है। जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होने सकलडीहा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी के लिए समर्थन मांगा। इसके बाद चकिया पहुंचे रक्षामंत्री ने इंटर कालेज खेल मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कैलाश खरवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया था। भारत माता के मस्तक को कभी हम झुकने नहीं देंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम लोगों का ऑपरेशन गंगा चल रहा है तो अखिलेश बाबू का ऑपरेशन दंगा चलेगा। सपा की साइकिल में कमीशन का पहिया लगा है। भाजपा शासनकाल में माफिया बिलबिला रहे हैं। इनके खिलाफ बुलडोजर चलाने का काम हम लोगों द्वारा किया गया। कहा कि यूक्रेन में फंसे एक-एक भारतीय को सुरक्षित निकालने का काम हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अतुल सिंह,पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक सिंह उर्फ बुद्धन, टुनटुन सिंह, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!