fbpx
क्राइमभदोहीराज्य/जिला

दलित महिला से बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

भदोही। पूर्वांचल में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन युवतियों, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में एक मामला और जुड़ गया। आरोप है कि भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बैंक से लौटकर घर जा रही दलित महिला के साथ चार लोगों ने बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपितों को दबोच लिया और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

यह है पूरा मामला
कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी शनिवार को दोपहर में घर से गोपीगंज बैंक गई थी। बताया कि वहां से लौटते समय चकपड़ौना में धनंजय, अजय, सोनू और विकास कुमार शुक्ला जो रायपुर के रहने वाले हैं उसकी पत्नी से मिल गए। इनका पहले से घर पर आनाजाना था। आरोप है कि ये लोग महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ रायपुर स्थित बगीचे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति आरापितों का दोस्त है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक ने उनका सहयोग किया। बाकी दोनों आरोपितांे को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!