fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः भाजपा बूथ अध्यक्ष को मारपीट कर किया घायल, सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

चंदौली। नौगढ़ थाना के लौवारी कला खुर्द बूथ पर कुछ मनबढ़ युवकों ने भाजपा के बूथ प्रभारी को मार-पीटकर घायल कर दिया। घायल बूथ प्रभारी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से तनाव व्याप्त है।

भाजपा बूथ प्रभारी राजकुमार साथियों के साथ रविवार की शाम पोलिंग पार्टी के पहुंचने के बाद मतदान केंद्र पर जानकारी लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं से किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा बूथ प्रभारी व उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बूथ प्रभारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से तनाव व्याप्त हो गया। सूचना के बाद घायल बूथ प्रभारी के परिजन भी पहुंच गए। घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

Back to top button
error: Content is protected !!