fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : भाजपाइयों ने मनाई दीनदयाल की 106वीं जयंती, एकात्म मानवतावाद की चर्चा की, सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को एकात्म मानवतावाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती रविवार को मनाई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। साथ ही एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात भी सुनी।

jayantiChandauli: BJP celebrated Deendayal’s 106th birth anniversary, discussed integral humanism, resolved to take the principles to the masses

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूरे देश को एक सूत्र में पिरोना चाहते थे। उनका बताया गया एकात्म मानवतावाद का मार्ग देश के विकास में सहायक बन रहा है। हमसभी को ऐसे महापुरूषों के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति तक जब तक विकास की किरण नहीं पहुंचेगी, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। कहा कि पंडित जी ने आजादी के बाद खुशहाल व समृद्ध भारत का सपना देखा था। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके सपनों के भारत का निर्माण कर रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उधऱ चकिया क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में बूथ अध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके विचारों को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान राजेश कुमार, अमित कुमार भारती, चंद्र कुमार भारती, पप्पू यादव, शिवमूरत मौर्या, संजय गुप्ता,  शैलेंद्र सिंह,  अखिलेश त्रिपाठी, मोनू सिंह,  सुभाष सिंह आदि रहे।

Back to top button