fbpx
GK अपडेटजौनपुरराज्य/जिला

बधाई प्रो. निर्मला आप ने पूर्वांचल का मान बढ़ा दिया

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान शांति के नायक महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय – नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा 2 अक्टूबर को ऑनलाइन दिया जाएगा। दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को दिया जाता है।
गांधी जयंती पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस सम्मान समारोह में पुरस्कार पाने वाले को प्रशस्ति-पत्र और ताम्र फलक दिया जाएगा। भारतीय – नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार एवं मीडिया विशेषज्ञ सुरेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि समाजसेवा एवं विश्वशांति के लिए अमूल्य योगदान एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए प्रख्यात चिंतक एवं सम्पादक गुलाब कोठारी, जयपुर को सर्वोच्च सम्मान मिलेगा। इस श्रेणी में गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं लेखिका मृदुला सिन्हा, नई दिल्ली, ओस्लो के समाचार पत्र आकेर्सआवीस ग्रूरुददालेन के सम्पादक यालमार शेलांद, नॉर्वे एवं यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिज्ञ श्री वीरेन्द्र शर्मा, लन्दन को सम्मानित किया जाएगा। साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में चुने गए व्यक्तियों में प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा उज्जैन, वरिष्ठ साहित्यकार पीयू की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य, चेन्नई, हिंदी एवं पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक प्रो. हरमहेन्द्र सिंह बेदी, अमृतसर और नॉर्वेजियन लेखिका इंन्विल्ड क्रिस्तीने हेरजोग, ओस्लो सम्मिलित हैं। जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ सम्पादक सुभाष राय लखनऊ, संपादक सर्वमित्रा सुरजन नई दिल्ली, सम्पादक राजीव सिंह लखनऊ, सांस्कृतिक पत्रकार राजेश विक्रान्त, मुंबई और मीडिया विश्लेषक प्रो सन्तोष तिवारी लखनऊ शामिल हैं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!