fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गलियों में बह रहा नाबदान का पानी, नगर पालिका की बदहाली की कहानी, विधायक, अध्यक्ष उदासीन

चंदौली। अलीनगर के वार्ड नौ में जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त है। वार्ड स्थित भारतीय शिक्षा सदन स्कूल के पास घरों का गंदा पानी बह रहा है। इससे मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ गई है। इसको लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से अवगत कराया गया लेकिन, आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

वार्डवासियों की मानें तो पिछले नौ माह से समस्या बनी हुई है। जलनिकासी की व्यवस्था दुरूस्त न होने से घरों का गंदा पानी बहकर गलियों में पहुंचता है। इसकी वजह से गली जलमग्न है। लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नाली बदहाल है। इसकी वजह से पानी निकल नहीं पाता है और ओवरफ्लो कर गली में बहता है। सफाई व्यवस्था भी नदारद है। गंदगी की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की है। चेताया कि यदि जलनिकासी की व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!