चंदौलीराज्य/जिला

ड्यूटी के दौरान CISF जवान की हार्ट अटैक से मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मेढ़ा गांव निवासी CISF जवान राजेश कुमार गुप्ता (45) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह असम के डिमलीगढ़ में तैनात थे। 19 अगस्त की सुबह कंपनी में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह जवान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण, क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। इसके बाद गमगीन माहौल में शव यात्रा निकाली गई और गांव स्थित दमनपुरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने मुखाग्नि दी।

राजेश कुमार गुप्ता अपने पिता कमला प्रसाद गुप्ता के चार पुत्रों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी रीना गुप्ता, 16 वर्षीय पुत्र शुभम और 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी गुप्ता हैं। पति और पिता का शव देखते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!