
- चेयरमैन सभासद से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
चंदौली : पंडित दीनदयाल नगर के वार्ड 7 पराहुपुर प्रिया नगर में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल होने से नगर वासियों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। नगर वासियों ने कई बार अध्यक्ष और वार्ड के सदस्य से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
पराहूपर में जायसवाल स्कूल के पीछे शनिवार की शाम बिजली का पोल टूट कर मकान पर गिर गया। इससे वार्ड के लगभग 100 घरों की बिजली गुल हो गई। नगर वासियों ने कई बार स्थानीय सभासद अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की लेकिन रविवार को दोपहर 2 बजे तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है और ना ही पोल को ही ठीक किया जा रहा है। वार्ड के वीरेंद्र प्रताप दाढ़ी सहित अन्य नगर वासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल होने के साथ ही पेयजल की सुविधा मिल सके।

