fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः चुनावी विवाद में युवक को मारी गोली, खाली कारतूस बरामद, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

चंदौली। कंदवा थाना के अरंगी गांव में सोमवार को मतदान के दौरान बूथ पर हुए विवाद के बाद देर रात युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर के नीचे लगी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। युवक को मेडकल कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस को खाली कारतूस भी मिला है।
सोमवार को मतदान के दौरान वोट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि सदाबृज बिंद का बेटा जय किशन रात में अपने घर में सोया था। कमरे की खिड़की खुली थी। देर रात अज्ञात हमलावरों ने खिड़की के पास से जयकिशन को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर खोखा बरामद किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है। घटना को ग्राम प्रधान पक्ष और पूर्व विधायक के बीच हुई तनातनी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके से सिर्फ खोखा मिला है। घायल का निजी अस्प्ताल में इलाज कराने के बाद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!