fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली यूथ कांग्रेस ने पुण्य तिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

चंदौली। जिला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को याद करते हुए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया।


जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधाानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का प्रयोग करने का कानून बनाया और पंचायती राज की स्थापना की। उन्होंने देश के विकास का जो खाका खींचा उसी पर भारत आगे बढ़ रहा है। उनके बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का जीवन सबके लिए प्रेरणा श्रोत है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही बलिदान का रहा है। इस पार्टी ने देश की सेवा को ही अपना धर्म माना है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तन-मन के साथ लोगों की सेवा में जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकास खरवार, प्रभात मिश्रा, शीतल खरवार, संदीप दुबे, शुभम मूर्ति, गौरव मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!