fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली : फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी फोरेंसिक टीम

चंदौली। चकिया कोतवाली के हेतिमपुर पथरौलिया मौजा में बुधवार को महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की।

 

सोनी (30) की शादी 12 वर्ष पूर्व हेतिमपुर पथरौलिया निवासी गुड्डू से हुई थी। दोनों को एक पुत्र व एक पुत्री भी है। बुधवार को महिला का शव झोपड़ीनुमा घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान साक्ष्य जुटाए और छानबीन की।

 

Back to top button
error: Content is protected !!