fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News : केंद्रीय मंत्री ने 2.23 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, 20 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंदौली। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को पीडीडीयूनगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जनपदवासियों को 2.23 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। 20 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

 

केंद्रीय मंत्री, विधायक रमेश जायसवाल, डीएम निखिल टी. फुंडे, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री सरकार कुल 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 936 रुपये से कराये जाने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना है। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारी से विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि चंदौली आकांक्षी जनपद है। सभी को मिलकर सभी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान देंगे।

देखिये कार्यों की सूची

Back to top button
error: Content is protected !!