fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सड़क किनारे त़ड़प रहे घायलों के मददगार बने विधायक, एंबुलेंस बुलाकर भेजा अस्पताल

चंदौली। बबुरी थाना के पांडेयपुर के समीप शनिवार की रात सड़क किनारे तड़प रहे घायलों के मददगार पीडीडीयू विधायक रमेश जायसवाल बने। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा।

 

पांडेयपुर के समीप नियामताबाद निवासी दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। देर रात घटना हुई। इसलिए कोई मददगार नहीं था। दोनों सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। उसी दौरान चकिया से निमंत्रण करके वापस लौट रहे मुगलसराय विधायक की नजर उनके ऊपर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवायी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायल युवकों का उचित इलाज करने को कहा। घायल युवक राहुल खरवार व प्रिंस यादव अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव के रहने वाले हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!